रूस, यूक्रेन के साथ संबंध समाप्त नहीं करेगा : पुतिन

पुतिन ने क्रीमिया में रूस सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, “यूक्रेन की राजदूत स्तर पर पूर्ण राजनयिक संबंधों की अनिच्छा के बावजूद हम उनसे संपर्क साधने और सहयोग देने के अवसरों का सृजन करेंगे।” रूस प्रायद्वीप में संघर्षो के बाद अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा रहा है।

रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने यूक्रेन प्रशासन पर आतंकवादियों के एक समूह को भेजने का प्रयास करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि, यूक्रेन ने आरोपों से इनकार किया है। पुतिन ने कहा, “ऐसा लगता है कि यूक्रेन में हमारे साझेदारों ने स्थिति को और बढ़ाने का विचार किया है और यह स्पष्ट है क्यों।”

पुतिन ने कहा कि इसके पीछे का कारण यूक्रेन कामिन्सक समझौतों के क्रियान्वयन से बचना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493