चेन्नई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में नजर आ चुकीं अनुभवी अभिनेत्री आगामी मलयालम फिल्म ‘सी/ओ सायरा बानू’ में एक वकील की भूमिका निभाते दिखाई देंगी।
इस फिल्म के साथ वह दो दशक बाद मलयालम फिल्मों का रुख कर रही हैं।
अमला पिछली बार वर्ष 1991 में मलयालम फिल्म ‘उल्लादक्कम’ में नजर आईं थीं।
फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अमाला फिल्म में एनी जॉन थारावड़ी नाम के वकील का किरदार निभा रही हैं। वह मंजू वरियर के साथ मंच साझा करेंगी। मंजू, सायरा बानो की भूमिका निभाएंगी।”
फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath