‘फ्रीकी अली’ में नहीं हैं सलमान : अरबाज

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशकअरबाज खान ने कहा है कि उनके भाई सलमान खान आगामी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ में अतिथि भूमिका में नहीं हैं।

अटकलें हैं कि इस फिल्म में सलमान अतिथि भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म उनके भाई अरबाज और सोहेल द्वारा निर्देशित है।

अफवाहों का खंडन करते हुए अरबाज ने आईएएनएस से कहा, “इस फिल्म में सलमान अतिथि भूमिका में नहीं हैं, और कोई इस बारे में मूर्ख न बने। सलमान सिर्फ फिल्म प्रस्तुत कर रहे हैं, न कि फिल्म में हैं।”

गोल्फ पर आधारित यह फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होगी।

अरबाज ने कहा कि वह फिल्म के ट्रेलर की प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं और इसका पूरा श्रेय वह सोहेल को देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493