जुकरबर्ग ने 9.5 करोड़ डॉलर का शेयर चैरिटी में दिया

सैन फ्रांसिस्को, 20 अगस्त (आईएएनएस)। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग व उनकी पत्नी ने अपना वादा पूरा करते हुए चैरिटी के लिए कंपनी के 9.5 करोड़ डॉलर की कीमत के शेयरों बेच दिए हैं।

फोर्ब्स की शनिवार की एक रपट के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, चान जुकरबर्ग फाउंडेशन तथा सीजेडआई होल्डिंग्स एलएलसी ने 9.5 करोड़ डॉलर की कीमत के शेयरों को बेच दिया है।

रपट में कहा गया है कि कर अदा करने के बाद शेयरों की कुल कीमत 8.5 करोड़ डॉलर होगी।

बीते साल दिसंबर में जुकरबर्ग व उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने अपने 99 फीसदी शेयरों -लगभग 4.5 अरब डॉलर- को मानव क्षमता में उन्नति करने तथा बच्चों की समानता को बढ़ावा देने के लिए दान में देने का संकल्प लिया था।

दंपत्ति ने कहा कि हमने ‘चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव’ नामक एक नया फाउंडेशन बनाया है, जिसका प्रारंभिक उद्देश्य व्यक्तिगत शिक्षा, बीमारियों का नियंत्रण, लोगों को जोड़ना तथा समुदायों को मजबूत बनाने पर केंद्रित है।

फेसबुक के पास वर्तमान में मासिक तौर पर सक्रिय 1.71 अरब उपयोगकर्ता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493