सिंधु संग अक्षय का बैडमिंटन

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलंपिक में पी.वी. सिंधु द्वारा रजत पदक जीतने के बाद बॉलीवुड ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले इस साल राजधानी में अक्षय और सिंधु प्रीमियर बैडमिंटन लीग मैच के दौरान भागीदार थे। एक टीम होने के नाते उन्होंने अभिषेक बच्चन और ज्वाला गुट्टा के खिलाफ खेला था।

अक्षय ने लिखा, “आप हमेशा से सफलता पाने वाली थीं। आप क्रिकेट के दीवाने राष्ट्र को बैडमिंटन का खेल दिखाने में कामयाब रहीं। पी.वी. सिंधु पर गर्व है।”

सिंधु की सराहना करते हुए अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, “सब उम्मीद की किरण है। बैडमिंटन में भारत का पहला ओलिंपिक रजत! धन्यवाद।”

सिंधु ने रियो ओलंपिक मेंमहिला एकल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493