रियो ओलम्पिक (महिला फुटबाल) : जर्मनी ने स्वीडन को हरा जीता स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी की महिला फुटबाल टीम ने रियो ओलम्पिक में फाइनल मुकाबले में स्वीडन को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से मात दी।

मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई थीं। हालांकि, मध्यांतर के बाद तीसरे मिनट में जर्मनी की स्ट्राइकर जेनफर मरोजान ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद जर्मनी ने एक और गोल दागते हुए स्कोर 2-0 कर लिया।

मैच के 62वें मिनट में स्वीडन की डिफेंडर लिंडा सेम्ब्रेन्ट ने टीम के लिए एक गोल किया, लेकिन इस गोल से उसे जीत हासिल नहीं हो पाई।

इस जीत के साथ ही जर्मनी की महिला टीम ने पहली बार ओलम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

जर्मनी इससे पहले 2000, 2004 और 2008 में कांस्य पदक जीत चुकी है, जबकि तीन बार की चैम्पियन ब्राजील को हराकर फाइनल में पहुंची स्वीडन की महिलाओं के लिए यह ओलम्पिक का पहला पदक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493