फिलीपींस के वामपंथी धड़े ने 7 दिवसीय संघर्षविराम का ऐलान किया

फिलीपींस सरकार के साथ औपचारिक शांति वार्ता की बहाली हेतु इसे जारी किया गया है। सीपीपी के सूचना ब्यूरो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह संघर्षविराम 21 अगस्त को रात 12 बजे से प्रभावी होगा और 27 अगस्त तक रात 12 बजे तक रहेगा।

वामपंथी नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ द फिलीपींस (एनडीएफपी) और फिलीपींस सरकार के वार्ताकार पैनल के बीच औपचारिक वार्ता नॉर्वे को ऑस्लो में 22 से 26 अगस्त के बीच होनी निर्धारित हुई है।

इससे पहले, फिलीपींस सरकार ने एनडीएफपी सलाहाकारों बेनिटो तियाम्जो और विल्मा आस्ट्रिया को रिहा किया। ये सीपीपी के अग्रणी सदस्य थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493