हैदराबाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। शुक्रवार को तेलुगू अभिनेता वरुण संदेश ने अभिनेत्री वीथिका शेरू के साथ शादी कर लिया।
शनिवार को वरुण ने ट्वीट किया, “19 अगस्त को हमेशा याद रखा जाएगा। तुम्हे सदा प्यार।”
उन्होंने ट्वीट के साथ ही शादी की एक तस्वीर भी साझा की।
दोनों की पहली मुलाकात पिछले साल की रोमांटिक फिल्म ‘पद्दानंदी प्रेमालो मारी’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों में प्यार हो गया।
वरुण को ‘हैप्पी डेज,’ ‘कराडु’ और ‘कोथा बंगारु’ जैसी तेलुगू फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है।
वीथिका ने ‘प्रेमा इश्क कदाल’ और ‘झूमंदी नादाम’ आदि तेलुगू फिल्मों में काम किया है।
dharmpath.com dharmpath