अगर सिंधु है नाम, तो पाएं मुफ्त में पिज्जा

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आपका नाम भी पी. वी. सिंधु है, तो आज (शनिवार) आपके लिए एक खास पेशकश है।

रियो ओलम्पिक में सिंधु के रजत पदक जीतने का जश्न मनाने के लिए अग्रणी पिज्जा कंपनी ‘पिज्जा हट’ ने सिंधु नाम वाली महिलाओं को मुफ्त में पैन पिज्जा देने की पेशकश पेश की है।

तो अगर आपका भी नाम सिंधु है तो आप भी मुफ्त में इस ऑफर का लाभ उठा सकती हैं।

‘पिज्जा हट’ ने इससे पहले रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक के नाम पर भी इसी तरह का ऑफर दिया था।

इस घोषणा पर साक्षी नाम की सैंकड़ों महिलाओं ने इस पेशकश का भरपूर आनंद उठाया।

‘पिज्जा हट’ के प्रबंध निदेशक उन्नत वर्मा ने अपने बयान में कहा, “यह पहल रियो में पदक जीतने वाले भारतीय ओलम्पिक एथलीटों को सराहे जाने के लिए हमारी ओर से किया गया एक छोटा सा प्रयास है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493