सामंथा और शिव कार्तिकेयन पहली बार साथ करेंगे काम

चेन्नई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता शिव कार्तिकेयन और अभिनेत्री सामंथा प्रभु पहली बार एक तमिल फिल्म में साथ काम करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

24 एएम स्टूडियोज के निर्माताओं ने ट्वीट कर कहा, “शिव कार्तिकेयन के साथ हमारे प्रोडक्शन नम्बर 4 के लिए सामंथा प्रभु का बोर्ड में स्वागत है। “

‘वरुथपदाता वलीबर संगम’ और ‘रजनी मुरुगन’ में काम कर चुके शिव कार्तिकेयन निर्देशक पोनरम के साथ तीसरी बार काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल लगभग संक्रांति महोत्सव के दौरान शुरू होगी। इस फिल्म के दिवाली में रिलीज होने की संभावना है।

पोरनम की फिल्म से पहले शिव कार्तिकेयन निर्देशक मोहन राजा की फिल्म पूरी करेंगे।

शिव को रोमांस और हंसी से भरपूर तमिल ‘रेमो’ की रिलीज का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493