जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के 177 हज यात्रियों के एक समूह को फिलीपींस में शनिवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे फिलीपींस के नकली पासपोर्ट के जरिए वार्षिक हज यात्रा के लिए सऊदी अरब की उड़ान में सवार होनेवाले थे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ये इंडोनेशियाई नागरिक शुक्रवार सुबह की उड़ान से मदीना जानेवाले थे, लेकिन जब मनीला अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उन्हें पकड़ लिया गया। आव्रजन कर्मियों ने पाया कि ये लोग फिलीपींस की कोई भी भाषा या बोली नहीं बोल पा रहे हैं।
आव्रजन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इन लोगों की पहचान की जा रही है और नकली पासपोर्ट के स्रोत की तलाश की जा रही है।
अधिकारी ने आगे कहा कि हिरासत में लिए गए इन लोगों को आनेवाले दिनों में निर्वासित कर दिया जाएगा।
स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, इस समूह के साथ जानेवाले पांच फिलीपींनी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि इन लोगों ने फिलीपींस के नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल इसलिए किया, ताकि हज यात्रा के लिए सऊदी सरकार द्वारा फिलीपींस के यात्रियों को मिले कोटे का इस्तेमाल कर सकें। हज यात्रा नौ सितंबर से 13 सितंबर तक चलने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath