केजरीवाल ने सिंधु को दी बधाई

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “आप बेहतरीन खेलीं सिंधु, हमें आप पर गर्व है।”

दिल्ली के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में बैठकर सिंधु और स्पेन की कैरोलीना मारिन के बीच शुक्रवार को हुआ फाइनल मैच देखा और मैच के बाद उन्हें रजत पदक जीतने की बधाई भी दी।

मिश्रा ने ट्वीट किया, “आप पर गर्व है पी. वी. सिंधु।”

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त मारिन ने 10वीं विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु को 19-21, 21-12, 21-15 से हराया। सिंधु का यह पहला ओलम्पिक था और उन्होंने अपने पहले ओलम्पिक में इतिहास रचा है।

वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साथ ही बैडमिंटन में भारत को रजत पदक दिलाने वाली भी पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले लंदन ओलम्पिक-2012 में पांचवीं वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल ने देश को बैडमिंटन में पहला पदक दिलाया था। उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493