रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। रूस पैरालम्पिक समिति (आरपीसी) की रियो में सिंतबर में होने वाले पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने से प्रतिबंध के खिलाफ अपील की सुनवाई 24 घंटों के लिए स्थागित कर दी गई है। यह सुनवाई सोमवार (22 अगस्त) को होगी।
अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने इस बात की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आरपीसी ने पिछले सप्ताह खेल पंचाट न्यायालय में अपील दायर की थी। जिसकी तदर्थ समिति इस मामले पर सुनवाई करेगी।
इस मामले पर फैसला सोमवार को लिया जाना था, अब फैसला मंगलवार (23 अगस्त) यानि रियो ओलम्पिक के समापन समारोह के दो दिन बाद सामने आएगा।
आईपीसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है, “खेल पंचाट न्यायालय ने मामल की सुनवाई सोमवार को रखी है और इस पर अंतिम फैसला मंगलवार, 23 अगस्त को लिया जाएगा।”
विश्व डोपिंग रोधी संस्था (वाडा) की रिपोर्ट के बाद आईपीसी ने रूस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। वाडा ने अपनी रिपोर्ट में रूस में योजनाबद्धा तरीके से डोपिंग के नियमों के उल्लंघन की बात कही थी।
रिपोर्ट के अनुसार रूस के 35 पैरालम्पिक खिलाड़ी डोपिंग के दोषी पाए गए थे।
पैरालम्पिक खेलों का आयोजन सात सिंतबर से 18 सितंबर के बीच ब्राजील की महानगर रियो डी जनेरियो में किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath