लॉस एंजेलिस, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता जैक रिले का शुक्रवार को 80 साल की आयु में निधन हो गया। 1970 के दशक में ‘द बॉब न्यूहार्ट शो’ में परामर्शदाता ग्राहक की भूमिका निभाने वाले बॉब ने ‘रुग्रैट्स’ एनीमेशन सीरीज में चरित्र को आवाज भी दी थी।
समाचार पत्र ‘लॉस एंजेलिस टाइम्स’ के अनुसार, अभिनेता के प्रतिनिधि पॉल डोहर्टी ने उनके निधन की पुष्टि की।
‘द बॉब न्यूहार्ट शो’ में एलियट कैरलीन की भूमिका करने के अलावा उन्होंने मेल ब्रुक्स की फिल्मों ‘हिस्ट्री ऑफ द वर्ल्ड : पार्ट-1’, ‘हाई एंग्जाइटी’ और ‘स्पेसबाल्स’ सहित पांच दशक की अपने कैरियर में 150 से ज्यादा फिल्मों और टेलीविजन शोज में काम किया है।
एक बयान में स्टैंड अप कॉमेडियन बॉब न्यूजहार्ट ने कहा, “रिले मेरे प्रिय मित्र थे। उनके निधन ने मेरे परिवार और मित्रों के जीवन में खालीपन ला दिया है”।
dharmpath.com dharmpath