वाशिंगटन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बूढ़े का वेश बनाकर भाग रहे एक भगोड़े को अमेरिकी पुलिस ने मैसाचुसेट्स में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने साउथ यारमाउथ शहर में शुक्रवार को एक घर को घेर लिया और एक संदिग्ध ड्र्रग तस्कर शॉन मिलर (31) को बाहर निकलने का आदेश दिया।
वह वेश बदलकर बाहर निकला और जब पुलिसकर्मियों को महसूस हुआ कि दरअसल ‘बूढ़ा आदमी’ वही व्यक्ति है, जिसकी वे तलाश कर रहे थे तो उन्होंने भगोड़े को गिरफ्तार कर लिया।
एक अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन के अनुसार, पुलिस ने एक बयान में कहा, “आगे की जांच के बाद अधिकारी इस नतीजा पर पहुंचे कि ‘बूढ़ा आदमी’ वास्तव में मिलर था।”
बयान में कहा गया, “उस समय पुलिस ने मिलर को बेनकाब किया और उसे गिरफ्तार लिया।”
पुलिस ने मिलर के कब्जे से दो भरे हथियार और 30,000 डॉलर नगद बरामद किए।
एक अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन के अनुसार, बोस्टन की एक जिला अदालत में मिलर को 31 अगस्त को पेश होना है।
dharmpath.com dharmpath