कोल इंडिया के कर्मचारियों की हड़ताल 2 सितंबर को

कोलकाता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। कोल इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसके कर्मचारी विनिवेश और राष्ट्रीयकृत कोयला क्षेत्र की रणनीतिक बिक्री के खिलाफ तथा उच्च सामाजिक सुरक्षा उपायों तथा भर्ती अभियान चलाने की मांग को लेकर दो सितंबर को हड़ताल करेंगे।

कोयला क्षेत्र की विशालकाय कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल अपनी रपट में कहा, “हमें दो सितंबर को आम हड़ताल का नोटिस मिला है। सुलह करने के प्रयास जारी हैं।”

‘मोदी सरकार की श्रम सुधार की जनविरोधी नीतियों’ के खिलाफ दो सितंबर को करीब पांच लाख बैंककर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे।

पिछले साल प्रमुख मजदूर संगठनों इंटक, ऐटक और सीटू द्वारा आहूत की गई एक दिन की हड़ताल के कारण बड़े पैमाने पर कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ था।

मजदूर संघों ने मांग की है कि कोल इंडिया के विनिवेश को रोका जाए, निजी कंपनियों को कोयला ब्लॉक के आवंटन पर रोक लगाई जाए तथा कोयला उद्योग में ठेके पर या आउटसोर्सिग पर काम कर रहे कर्मियों के वेतन संशोधन का निपटारा किया जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493