मनीला, 20 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस के दर्जनों कम्युनिस्टों ने फिलीपींस सरकार और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफ) के बीच होने वाली शांति वार्ता के समर्थन में शनिवार को मनीला की सड़कों पर जुलूस निकाला।
मनीला, 20 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस के दर्जनों कम्युनिस्टों ने फिलीपींस सरकार और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफ) के बीच होने वाली शांति वार्ता के समर्थन में शनिवार को मनीला की सड़कों पर जुलूस निकाला।
यह शांति वार्ता ओस्लो में सोमवार को होनी है।
एफे न्यूज के अनुसार, न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के समर्थन में नारेबाजी करते हुए करीब 30 युवा कम्युनिस्टों ने जुलूस निकाला। एनपीए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ फिलीपींस की सैन्य शाखा है।
करीब दो किलोमीटर तक गए इस जुलूस में प्रतिभागियों ने पर्चे बांटे और दीवारों पर एनपीए के समर्थन में भित्ति चित्रण किया। वे कम्युनिस्ट झंडे भी लिए हुए थे और ‘युवाओं नई पीपुल्स आर्मी में शामिल हो’ं और ‘शिक्षा के नव उदारवादी नियमों के खिलाफ संघर्ष करें’।
वर्ष 1969 से ही एनपीए देश में एशिया का सबसे लंबा विद्रोह चला रहा है। इस दौरान बताया जाता है कि करीब 40 हजार लोगों की जान गई है।
वार्ता में शामिल होने के लिए बेनिटो और विल्मा तियामजोन नाम के दो शीर्ष कम्युनिस्ट नेताओं की शुक्रवार को अस्थायी तौर पर जमानत मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ है।
कथित रूप से सीपीपी का शीर्ष नेतृत्व तियामजोन युगल को वर्ष 2014 के मार्च में मानवता के खिलाफ अपराध के सिलसिले में फिलीपींस के सेबू प्रांत से गिरफ्तार किया गया था।
एनडीएफ की राजनीतिक शाखा सीपीपी की दलील है कि यह जोड़ी उसकी सलाहकार है और इसे ज्वाइंट एग्रीमेंट ऑन सेफ्टी एंड इम्युनिटी गारंटीज(जेएएसआईजी) के जरिए सुरक्षा प्राप्त है जो इन्हें सरकार के साथ शांति वार्ता के दौरान सुरक्षित व्यवहार की गारंटी देता है।
dharmpath.com dharmpath