त्रिनिदाद टेस्ट : तीसरे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ा

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद), 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच क्वींस पार्क मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया।

तीसरे दिन अधिकांश समय तक बादलों का डेरा रहा। आउटफील्ड और इनफील्ड (पिच के करीब का क्षेत्र) काफी नम बने रहे, जिससे कि खेल के लायक स्थिति नहीं बन सकी।

एक अधिकारी ने कहा, “बिना कोई गेंद फेके तीसरे दिन का खेल खत्म कर दिया गया। मैदान अभी भी गीला है और दिन के अंतिम पहर में आई बारिश ने खेल की सम्भावना को और भी खत्म कर दिया।”

दिन की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। सूरज चमक रहा था और हवा भी थी लेकिन मैदान गीला होने की वजह से अम्पायर रेड टकर और निगेल लोंग ने भोजनकाल और उसके बाद के सत्र का खेल खत्म कर दिया।

दूसरे दिन भी बारिश के कारण कोई खेल नहीं हो सका था जबकि पहले दिन सिर्फ 22 ओवर फेके गए थे। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 62 रन बनाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493