रियो ओलम्पिक (गोल्फ) : 41वें स्थान पर रहीं अदिति

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक रियो ओलम्पिक में 41वें स्थान पर रहीं।

अदिति ने पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा लेते हुए अंतिम दौर में शनिवार को फाइव ओवर 76 का कार्ड खेला और। 72 होल के बाद उनका कुल स्कोर सेवन ओर 291 रहा।

18 साल की अदिति ने शुरुआती दो दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 अंडर 68 के कार्ड खेले थे लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन गिरता चला गया।

दूसरे दौर की समाप्ति के बाद वह संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर थीं लेकिन तीसरे दौर की समाप्ति के बाद वह 31वें स्थान पर खिसक गई थीं।

दक्षिण कोरिया की इंबी पार्क ने 268 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि न्यूजीलैंड की लायडा को ने 273 के साथ रजत और चीन की शानशान फेंग ने 274 स्कोर के साथ कांस्य जीता।

गोल्फ को 116 साल के बाद ओलम्पिक में शामिल किया गया था। पुरुष वर्ग में भी भारत ने चुनौती पेश की थी लेकिन एसएसपी चौरसिया और अनिर्बान लाहिरी ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493