रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के 20 साल के डाइवर चेन अइसेन ने शनिवार को अपने देश के लिए सातवां स्वर्ण पदक हासिल किया।
चेन ने 10 मीटर प्लेटफार्म स्पर्धा में अपने अंतिम प्रयास में 108.00 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। चीन ने हालांकि इस स्पर्धा में 2004 के बाद पहली बार स्वर्ण जीता है।
एथेंस ओलम्पिक में हू जिया ने अंतिम बार चीन के लिए इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।
चेन पहले ऐसे चीनी तैराक बन गए हैं, जिन्होंने पुरुषों की व्यक्तिगत और सिंक्रोनाइज्ड प्लेटफार्म खिताब पर कब्जा किया है।
डाइविंग में अधिकतम आठ स्वर्ण पदकों के लिए दौड़ थी, जिनमें से सात चीन जीत चुका है।
dharmpath.com dharmpath