रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन की रूथ बितिया ने रियो ओलम्पिक में महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया है।
ओलम्पिक स्टेडियम में रूथ ने शनिवार को 1.97 मीटर के साथ पहला स्थान हासि किया। दूसरे स्थान पर बुल्गारिया की मेरिला डेमिरेवा रहीं जबकि कांस्य क्रोएशिया की ब्लांका व्लासिक को मिला।
डेमिरेवा और व्लासिक ने भी 1.97 मीटर की ऊंचाई नापी लेकिन रूथ से बिना किसी असफल प्रयास के 1.97 मीटर तक का सफर तय किया।
रूथ ने पहले ही प्रयास में यह ऊंचाई नापी जबकि डेमिरेवा ने 1.88 मीटर की ऊंचाई नापने के दौरान एक असफल प्रयास किया था। इसी तरह व्लासिक ने 1.88 से 1.97 तक पर ऊंचाई के दौरन एक-एक असफल प्रयास किए।
dharmpath.com dharmpath