रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के दिग्गज एथलीट मोहम्मद फाराह ने शनिवार को रियो ओलम्पिक में पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
ओलम्पिक स्टेडियम में फाराह ने 13.03.30 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ फाराह ने रियो में शानदार गोल्डन डबल पूरा किया। फाराह ने इससे पहले 10 हजार मीटर का भी स्वर्ण जीता था। इस रेस को पूरा करने के लिए फाराह ने 27:05.17 मिनट समय लिया था।
इथियोपिया के हागोस गेबरीवेथ ने 13:04.35 मिनट के साथ रजत हासिल किया जबकि अमेरिका के बर्नार्ड लागाट ने 13:06.78 मिनट के साथ कांस्य जीता।
dharmpath.com dharmpath