रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। थामस रोहलर ने शनिवार को जर्मनी के लिए पुरुषों की भाला फेक स्पर्धा का स्वर्ण जीता। रोहलर ने 90.30 मीटर के साथ रियो ओलम्पिक में पहला स्थान हासिल किया।
भाला फेक में केन्या के पहले ओलम्पिक एथलीट जूलियस येगो ने 88.24 मीटर के साथ रजत पर कब्जा किया जबकि त्रिनिदाद के केशहार्न वाल्कॉट ने 85.38 मीटर के साथ कांस्य जीता।
येगो ने 2015 के बीजिंग विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था। वह लंदन ओलम्पिक में केन्या की ओर से खेले थे लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सके थे।
dharmpath.com dharmpath