बांग्लादेश के शॉपिंग मॉल में आग लगी

ढाका, 21 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के ढाका में बसुंधरा शहर के शॉपिंग मॉल में रविवार को आग लग गई।

समाचार पत्र ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, आग मॉल की छठी मंजिल पर लगी जबकि ‘डेली स्टार’ का कहना है कि सुबह 11.23 बजे यह आग शॉपिंग मॉल के पांचवी मंजिल पर लगी।

‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, दमकल विभाग की आठ गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493