रियो ओलम्पिक (फुटबाल) : नेमार की बदौलत ब्राजील को स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। नेमार के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ब्राजील ने रियो ओलम्पिक में पुरुष फुटबाल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जर्मनी को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

मेजबान देश ने यहां शनिवार को हुए मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीम जर्मनी को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से मात दी और अपने लंबे इंतजार को खत्म किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में हुए इस मुकाबले की तय समय सीमा (90 मिनट) तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर था। इसके कारण यह मुकाबला पांच-पांच के पेनाल्टी शूटआउट की ओर बढ़ा।

मुकाबले के पहले हाफ में ब्राजील के लिए कप्तान नेमार ने 26वें मिनट में पहला गोल दागा और टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि, इसके बाद मेजबान टीम कोई और गोल दागने में कामयाब नहीं हो पाई।

दूसरे हाफ में जर्मनी की टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए 59वें ुिमनट में गोल दागा। टीम के लिए यह गोल मेक्स मेयर ने किया।

इसके बाद अंतिम समय तक दोनों टीमें गोल दागकर एक-दूसरे पर बढ़त बनाने की हर कोशिश करती रहीं, लेकिन असफल रहीं।

इस कारण यह मुकाबला पांच-पांच के पेनाल्टी शूटआउट पर पहुंचा।

ब्राजील के लिए इस पेनाल्टी शूटआउट में रेनाटो ऑगस्टो, मार्कोस अॉस कोरिया, राफिन्हा, लुआन और नेमार ने सफल गोल दागा। वहीं, जर्मनी के लिए मथियास गिंटर, सर्ज ग्नेब्री, जूलियन ब्रैंट, निकलस सुले ने सफल गोल किए लेकिन नील्स पीटरसन गोल करने से चूक गए और इस कारण टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

ओलम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक को पाकर ब्राजील ने अपने इतने समय के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493