मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सिकंदर खेर ने बताया कि वह पिछले सात वर्षो से गोल्फ खेल रहे हैं और इस खेल को लेकर उनका प्यार और अधिक बढ़ रहा है।
मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सिकंदर खेर ने बताया कि वह पिछले सात वर्षो से गोल्फ खेल रहे हैं और इस खेल को लेकर उनका प्यार और अधिक बढ़ रहा है।
सिकंदर ने कहा, “मैं पिछले सात वर्षों से यह खेल खेल रहा हूं और इस खेल के प्रति मेरा प्यार बढ़ रहा है। गोल्फ पर फिल्म बनाए जाने के साथ लोग क्रिकेट से हटकर अलग खेल की ओर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”
किरन खेर के बेटे और अनुपम खेर के सौतेले बेटे सिंकदर ने ‘वुडस्टॉक विला’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी।
वह ‘समर 2007′,’खेलें हम जी जान से’, ‘प्लेयर’ और ‘औरंगजेब’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
वर्तमान में सिकंदर ’24’ के दूसरे सत्र का हिस्सा हैं। यह लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ’24’ का भारतीय रूपांतर है।
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो में सुरवीन चावला, साक्षी तंवर और आशीष विद्यार्थी प्रमुख भूमिका में हैं।
’24’ के अलावा, सिकंदर अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘सेंस’ में दिखाई देंगे।
dharmpath.com dharmpath