रियो ओलम्पिक (पदक तालिका) : शीर्ष पर बरकरार है अमेरिका

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में अब तक हुई स्पर्धाओं में अमेरिका 116 पदक जीतते हुए पदक तालिका में पहले 10 दशों की सूची में शुरुआत से लेकर अब तक शीर्ष पर बना हुआ है।

पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष 10 देशों की सूची में ब्रिटेन 66 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। जहां एक ओर अमेरिका के पास 43 स्वर्ण, 37 रजत और 36 कांस्य पदक हैं। वहीं, ब्रिटेन के पास 27 स्वर्ण, 22 रजत और 17 कांस्य पदक हैं।

इसके अलावा इस पदक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज चीन के पास 70 (26 स्वर्ण, 18 रजत और 26 कांस्य), चौथे स्थान पर शामिल रूस के पास 53 (17 स्वर्ण, 17 रजत और 19 कांस्य) और पांचवे स्थान पर काबिज जर्मनी के पास 41 (17 स्वर्ण, 10 रजत और 14 कांस्य) पदक हैं।

तालिका में अन्य पांच देशों में जापान 41 (12 स्वर्ण, 8 रजत और 21 कांस्य) पदकों के साथ छठे, फ्रांस 40 (9 स्वर्ण, 17 रजत और 14 कांस्य) पदकों के साथ सातवें, दक्षिण कोरिया 21 पदकों (9 स्वर्ण, 3 रजत और 9 कांस्य), आस्ट्रेलिया 29 पदकों (8 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य)) के साथ नौवें और इटली 26 पदकों (8 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य) के साथ 10वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493