रियो ओलम्पिक (फुटबाल) : पुरुष वर्ग में नाइजीरिया ने जीता कांस्य

बेलो होरिजोंते, 21 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में नाइजीरिया ने पुरुषों की फुटबाल स्पर्धा में होंडुरास को मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, नाइजीरिया ने यहां शनिवार को हुए मुकाबले में जॉन ओबी मिकेल और उमर सादिक की बदौलत होंडुरास को 3-2 से मात दी।

मुकाबले के पहले हाफ के 34वें मिनट में उमर ने नाइजीरिया के लिए पहला गोल दागा और टीम ने होंडुरास पर 1-0 की बढ़त बनाई।

दूसरे हाफ में भी नाइजीरिया ने अपना दबदबा कायम रखा। 49वें मिनट में अमीनु उमर ने टीम के लिए गोल दागा और इसके कुछ मिनट बाद उमर ने (56वें मिनट) टीम के लिए तीसरा गोल दागा।

नाइजीरिया के लिए किए गए तीनों गोल में 29 वर्षीय मिकेल का अहम योगदान रहा। हालांकि, इस मुकाबले में होंडुरास ने भी संघर्ष करते हुए दो गोल दागे लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए।

होंडुरास के लिए इस मुकाबले में इर्विग लोजानो (71वें मिनट) और माइकल परेरा (86वें मिनट) ने गोल दागा।

रियो ओलम्पिक में शनिवार को हुए पुरुषों की फुटबाल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में ब्राजील ने स्वर्ण पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493