सऊदी पुरुष कर रहे विधवाओं के पुनर्विवाह के लिए लॉबिंग

रियाद, 21 अगस्त (आईएएनएस)। बहुविवाह की प्रथा वाले सऊदी अरब के पुरुषों के एक दल ने विधवाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं के पुनर्विवाह के लिए एक संस्था बनाई है। रविवार को मीडिया ने यह खबर प्रकाशित की है।

सऊदी अरब में 20 लाख से भी अधिक अविवाहित महिलाएं हैं। इनमें विधवा एवं तलाकशुदा शामिल हैं। सऊदी अरब के कानून के मुताबिक इन महिलाओं को फिर से शादी करने की इजाजत है लेकिन यह आम तौर पर प्रचलन में नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डॉक्टर, इंजीनियर, धार्मिक विद्वान और विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर नई संस्था के 100 संस्थापकों में शामिल हैं। इस संस्था में कुल आठ प्रतिशत महिलाएं हैं।

इस संस्था के प्रमुख संस्थापक आतल्लाह अल अबार ने कहा, “हम लोग पुरुषों को एक से अधिक महिला से शादी और अकेली रहने वाली महिलाओं को जीवन में साझीदार बनाने का अवसर देने के प्रचलन को स्वीकार करने को बढ़ावा देंगे।”

अबार ने कहा कि उन्होंने संस्था के आधिकारिक दस्तावेज स्थापना प्रक्रिया के लिए अधिकारियों के पास जमा कर दिए हैं।

इस संस्था की एक वेबसाइट होगी जिसमें पुरुषों एवं महिलाओं, दोनों के लिए एक वैवाहिक पोर्टल होगा।

सऊदी अरब में बहुविवाह आम है और इसमें इस्लाम के सारे नियम लागू होते हैं। इस्लाम धर्म में किसी पुरुष को एक साथ चार महिलाओं से शादी करने की इजाजत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493