मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद की आगामी फिल्म ‘2 इन 1’ सात अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है।
सोनू ने सोमवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और प्रभुदेवा के साथ नजर आ रहे हैं।
सोनू तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “अपनी पहली होम प्रोडक्शन ‘2 इन 1’ के लिए तैयार। सात अक्टूबर को रिलीज हो रही है..तमन्ना, प्रभुदेवा आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath