मानसून में त्वचा की देखभाल के लिए इलियाना के नुस्खे

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री इलियाना डि’क्रूज का कहना है कि मानसून में खूबसूरती बरकरार रखने का मंत्र अच्छी सफाई पद्धति को अपनाना और सही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना है।

‘पॉण्ड्स व्हाइट ब्यूटी’ जैसे सौंदर्य उत्पाद का चेहरा इलियाना के पास मानसून में खूबसूरती बनाए रखने के लिए विशेष पद्धति है। उन्होंने इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है।

उन्होंने त्वचा की सफाई की अहमियत के बारे में बताया कि बारिश सबको अच्छा लगता है। अधिकांश लोग चिपचिपाहट वाले मौसम से होने वाले नुकसान को कम आंकते हैं। वह लाइट जेल फेशवॉश का इस्तेमाल करती है। यह मृत कोशिकाओं को हटाता है और रोम-छिद्रों को खोल देता है। रोजाना दो से तीन बार त्वचा की सफाई करनी चाहिए। मुलायम कपड़े से त्वचा को थपथपा कर पोंछना चाहिए। यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को भी निकाल देता है।

मॉइश्चराइजिंग के बारे में उनका कहना है कि उमस वाला मौसम होते हुए भी त्वचा में नमी को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। प्रो-विटामिन बी3 युक्त मॉइश्चराइजर ने उनकी त्वचा पर से काले धब्बे और काला घेरा हटाने में मदद की है।

बारिश के दौरान अपने खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह दोगुनी मात्रा में पानी का सेवन करती है, ताकि त्वचा में नमी बरकरार रहे। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमारियों से दूर रखता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493