एफिल टॉवर पर आयोजित होगा फ्रेंच यूरोपियन इंडियन फैशन वीक

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड न्यूज नेटवर्क की पहल से 21 से 23 अक्टूबर तक पेरिस के प्रतिष्ठित एफिल टॉवर पर फ्रेंच यूरोपियन इंडियन फैशन वीक आयोजित होगा। इस मंच के जरिये दुनिया भर के डिजाइनरों को अपनी संस्कृति और रचनाओं को दिखाने का मौका मिलेगा।

पेरिस स्थित ‘फ्रेंच यूरोपियन इंडियन ऑर्गनाइजेशन’ के अध्यक्ष सतीश रेड्डी एफिल टॉवर की पहली मंजिल पर आयोजित होने वाली इस अनोखी और प्रतिष्ठित फैशन वीक को पेश करने से खुश हैं।

रेड्डी ने अपने बयान में कहा, “एफिल टॉवर पर फैशन वीक आयोजित करना सम्मान की बात है और हम दुनिया के सातों आश्चर्यो पर फैशन का प्रचार करने के बारे में सोच रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रतिष्ठित आयोजन के लिए फ्रेंच और भारतीय गणमान्य व्यक्तियों के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने अपना सहयोग दिया और सपने को हकीकत में बदला।

‘फ्रेंच यूरोपियन इंडियन ऑर्गनाइजेशन’ भरत और फ्रांस के समुदाय के बीच सांस्कृतिक और व्यापार के अवसर को बढ़ाने में एक अहम जरिया बनना चाहता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493