भारत में अक्टूबर में रिलीज होगी ‘क्वीन ऑफ काटवे’

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार मीरा नायर की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराही गई फिल्म ‘क्वीन ऑफ काटवे’ भारत के सिनेमाघरों में सात अक्टूबर को रिलीज होगी।

डिज्नी की इस फिल्म का प्रीमियर सितंबर में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। मंगलवार को जारी एक बयान में रिलीज की तारीख की घोषणा की गई।

‘क्वीन ऑफ काटवे’ युगांडा के ग्रामीण इलाके की एक साधारण लड़की की प्रेरित करने वाली सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

पहली बार शतरंज के खेल से परिचय होने पर उसकी दुनिया बदल जाती है। अपने परिवार और समुदाय के सहयोग से उसके अंदर अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन बनने के अपने सपने को पूरा करने का आत्मविश्वास पैदा होता है।

फिल्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में डेविड ओयेलोवो और मैडिना नालवांगा भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493