डार्म्सटाड से जुड़े ट्यूनिशिया के हातिरा

बर्लिन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब डार्म्सटाड ने ट्यूनिशिया के मिडफील्डर एनिस बेन हातिरा के साथ करार किया है। क्लब ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

हातिरा इस करार से पहले एक फ्री एजेंट थे और इसी कारण क्लब ने हातिरा के साथ तत्काल प्रभाव से करार कर लिया।

28 साल के हातिरा को डार्म्सटाड में जर्सी नम्बर-28 मिली है। क्लब ने करार की दूसरी शर्तो पर से पर्दा नहीं उठाया है।

बीते सीजन में हातिरा ने इंत्राच फ्रेंकफर्ट को अपनी सेवाएं दी थीं। वह जर्मन लीग में 90 मैचों में 14 गोल कर सफल रहे हैं। लह हैम्बर्ग और हेर्था बर्लिन के लिए भी खेले हैं।

जर्मन लीग के नए सत्र में डार्म्सटाड को अपने पहले मैच में शनिवार को कोलोन से भिड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493