वूल्फ्सबर्ग से अलग होकर नीस से जुड़ेंगे दांते

वूल्फ्सबर्ग (जर्मनी), 24 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वूल्फ्सबर्ग ने कहा है कि उसके ब्राजीलियाई खिलाड़ी दांते ने फ्रेंच क्लब नीस के साथ करार करने का फैसला किया है।

वूल्फ्सबर्ग ने इस करार की राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 32 साल के दांते ने बायर्न म्यूनिख में तीन सीजन बिताने के बाद बीते सीजन में वूल्फ्सबर्ग के साथ करार किया था। वह वूल्फ्सबर्ग के लिए 23 मैचों में खेले।

बायर्न से जुड़ने से पहले दांते ने बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक को अपनी सेवाएं दी थीं।

एक बेहतरीन डिफेंडर के तौर पर मशहूर दांते ने ब्राजील के लिए 2103 में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला और वह 2014 विश्व कप में भी ब्राजीली टीम के सदस्य रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493