मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन और अभिनेता अरबाज खान की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के पहले चरण की शूटिंग कर ली गई है।
सनी ने ट्विटर पर अरबाज और फिल्म की पूरी यूनिट के साथ एक तस्वीर साझा किया है।
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा ,” ‘तेरा इंतजार’ का मुख्य किरदार। पहला चरण खत्म। अरबाज खान।”
संगीतमय प्रेम कहानी से सजी इस फिल्म को पहली बार राजीव वालिया निर्देशित कर रहे हैं।
‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग कच्छ और अंतर्राष्ट्रीय स्थलों पर होगी। फिल्म में राज बब्बर, सुधा चंद्रन और सलिल अंकोला भी काम कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath