योग करना पसंद है सेलेना को

लॉस एंजेलिस, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज को योग और व्यायाम करने में मजा आता है क्योंकि यह उनके कूल्हों को सही आकार में रखने में मदद करता है।

लॉस एंजेलिस, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज को योग और व्यायाम करने में मजा आता है क्योंकि यह उनके कूल्हों को सही आकार में रखने में मदद करता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, ‘हैंड्स टू माइसेल्फ’ जैसी हिट देने वाली सेलेना कूल्हों को ठीक आकार में रखने वाले हर प्रकार के व्यायाम को करना पसंद करती है जिनमें आर्म डांसिंग और पिलेट्स भी शामिल हैं।

सेलेना के प्रशिक्षक ने ‘बायरडाइ’ पत्रिका को बताया,”सेलेना को योग, आर्म डांसिंग और पिलेट्स पसंद हैं। हम कूल्हों को सही आकार में रखने के लिए भी ढ़ेर सारा व्यायाम करते हैं। अगर आप पुरानी चीजों को ही दोहराते रहते है तो आपके लिए उबाऊ हो जाएगा और आप जिम जाना भी बंद कर देंगे। व्यायाम आपकी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए ना कि मजबूरी में किया गया काम या बोझ।”

डेविड आगे कहते हैं कि हर दिन कुछ नया करके व्यायाम को मजेदार बनाया जा सकता है।

सेलेना (23) डेविस के निर्देश के मुताबिक ही महत्वपूर्ण दौरों पर भी अपने नियमित व्यायाम को करना पसंद करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493