मैके (आस्ट्रेलिया), 25 अगस्त (आईएएनएस)। चार देशो की ए टीमों के बीच जारी एकदिवसीय सीरीज के तहत भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को हुआ मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवरों में चार विकेट पर 140 रन बनाए थे कि बारिश आ गई। इसके बाद का खेल सम्भव नहीं हो सका, लिहाजा इस मैच को रद्द कर दिया गया।
इस 50 ओवर के मैच में भारत ने मंदीप सिंह (29), करुण नायर (15), श्रेयस अय्यर (4) और मनीष पांडेय (47) के विकेट गंवाए।
अंतिम बार बारिश आने तक केदार जाधव 41 और संजू सैमसन बिना खाता खोले नाबाद थे।
इस सीरीज में भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के अलावा नेशनल परफॉरमेंस स्क्वाड और आस्ट्रेलिया-ए की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
dharmpath.com dharmpath