‘ध्रुव’ की देर से रिलीज होने की अटकलों को निर्माता ने किया खारिज

चेन्नई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। निर्माता अल्लू अरविंद ने राम चरन अभिनीत मशहूर तमिल फिल्म ‘थानी ओरुवन’ की रीमेक तेलुगू एक्शन फिल्म ‘ध्रुव’ के बारे में पुष्टि की है कि फिल्म सात अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर दुनियाभर में रिलीज होगी।

अरविंद ने अपने बयान में कहा,”फिल्म अपनी आखिरी चरण में है और इसे पांच सितंबर तक खत्म कर लिया जाएगा, साथ ही हम फिल्मांकन के बाद इससे जुड़ी दूसरी प्रक्रियाओं पर भी काम कर रहे है। ‘ध्रुव’ देरी से रिलीज होने की खबरों को खारिज करते हुए सात अक्टूबर को पर्दे पर नजर आएगी।”

सुरेंदर रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म में राकुल प्रीत सिंह और अरविंद स्वामी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।

अपने फिल्मी कैरियर में पहली बार आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे राम चरन इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493