गुड़गांव में प्रस्तुति नहीं देंगे आतिफ असलम

गुड़गांव, 25 अगस्त (आईएएनएस)। लोकप्रिय पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम पैसों का भुगतान नहीं किए जाने के कारण यहां संगीत समारोह में प्रस्तुति नहीं देंगे।

आतिफ शनिवार को यहां लेजर वैली में प्रस्तुति देने वाले थे। उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर उनका कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी गई।

पोस्ट में लिखा, “यह दुख की बात है कि हम 27 अगस्त 2016 को लेजर वैली हुडा ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि आयोजक ने समय पर पैसों का भुगतान नहीं किया है।”

पोस्ट में आतिफ के प्रशंसकों से टिकट खरीदने के प्रति सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है।

इसमें लिखा गया है, “प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि कार्यक्रम के लिए टिकट न खरीदें और भविष्य में इस कंपनी के संगीत समारोह से सावधान रहें।”

असलम (32) ने 2005 की फिल्म ‘जहर’ के ‘वो लम्हे’ गाने के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493