यूईएफए गोल ऑफ द ईयर का अवार्ड मेसी को

मोनाको, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बीते सत्र में हुई यूईएफए चैम्पियंस लीग के शुरुआती दौर में रोमा के खिलाफ बार्सिलोना के लिए किए गए लियोनेल मेसी के गोल को गुरुवार को यूरोपियन फुटबाल संघ (यूईएफए) ने 2015-16 सत्र का सर्वश्रेष्ठ गोल करार दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेसी ने यह गोल टीम के साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और नेमार की मदद से की थी।

बार्सिलोना के कैंप नोऊ स्टेडियम में हुए इस मैच में बार्सिलोना 6-1 से विजयी रहा था।

अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर मेसी के इस गोल को सर्वाधिक 34 फीसदी वोट मिले और ब्राजील के फुटसाल खिलाड़ी रिकार्डिन्हो के गोल से आगे रहे। रिकार्डिन्हो के गोल को 13 फीसदी मत मिले, वहीं यूरो कप-2016 के दूसरे राउंड के मैच में पोलैंड के खिलाफ स्विटजरलैंड के जेरदान शाकिरी का गोल 11 फीसदी मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

हालांकि मेसी यूईएफए के प्रतिष्ठित प्लेयर ऑफ ईयर अवार्ड की अंतिम तीन खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं हैं।

यूईएफए प्लेयर ऑफ ईयर अवार्ड की अंतिम तीन सूची में रियल मेड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गैरेथ बेल तथा एटलेटिको मेड्रिड के एंटोइने ग्रीजमैन शामिल हैं। यूईएफए चैम्पियंस लीग 2016-17 के पहले चरण के ड्रॉ की घोषणा से ठीक पहले गुरुवार की रात अवार्ड विजेता का नाम घोषित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493