लाइट इंडिया एक्सपो दिल्ली में 5 अक्टूबर से

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। लाइटों की विशेष प्रदर्शनी ‘लाइट इंडिया एक्सपो-2016’ नई दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें देश व विदेश के प्रदर्शक हिस्सा लेंगे और प्रकाश के क्षेत्र में अपने नवीनतम विचारों को पेश करेंगे।

मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया द्वारा यह प्रदर्शनी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। ‘लाइट इंडिया एक्सपो-2016’ में एल.ई.डी. के बढ़ते क्षेत्र में नवाचारों के लिए एक प्रमुख व्यापार का मंच पेश करेगा।

मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया के बोर्ड सदस्य राज मानिक ने कहा, “इस एक्सपो के जरिए लाइट के क्षेत्र में भारतीय अवसरों की जानकारी व्यापार व उद्योग जगत को होगी और इस क्षेत्र की समझ भी बढ़ेगी। भारत सरकार देश में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण की सुविधाओं को बनाने के लिए तमाम प्रोत्साहन दे रही है। मसलन संशोधित विशेष प्रोत्सहन पैकेज योजना, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर योजना, परीक्षण प्रयोगशाला बुनियादी सुविधाओं के लिए समर्थन, तय मानकों के लिए लिए अनिवार्य पंजीकरण आदेश और स्किल डेवलपमेंट। हमें उम्मीद है कि इन प्रयासों की जानकारी एक्सपो के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगांे तक पहुंचेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493