एटलेटिको डी कोलकाता ने स्पेन के बेलेंकोसो से करार किया

कोलकाता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एटलेटिको डी कोलकाता ने गुरुवार को स्पेन के स्ट्राइकर जुआन बेलेंकोसो के साथ लीग के आगामी तीसरे संस्करण के लिए करार किया।

एटलेटिको डी कोलकाता के मुख्य कोच जोस मोलिना ने कहा, “हम टीम प्रबंधन की ओर से बेलेंकोसो का टीम कोलकाता में स्वागत करते हैं। बेलेंकोसो के टीम से जुड़ने से हमें आगामी सत्र में एक केंद्रित टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।”

मोलिना ने कहा, “मैं उनके साथ हांगकांग के क्लब किची एफसी में काम कर चुका हूं और उनकी खेलने की शैली से वाकिफ हूं। वह सतत प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में थे और एएफसी फॉरेन प्लेयर ऑफ ईयर के लिए नामांकित भी हुए थे। हेल्डर पोस्टिगा के बाद बेलेंकोसो को टीम में शामिल कर हमने टीम की स्ट्राइकरों की खोज पूरी कर ली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493