केरल के तेज गेंदबाजों को प्रशिक्षित करेंगे थॉमसन

कोच्चि, 26 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन केरल क्रिकेट संघ (केसीए) से जुड़ गए हैं और वह अगले दो साल तक केरल के युवा तेज गेंदबाजों को प्रशिक्षण देंगे।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके तहत एक महीने में 15 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत एक सितम्बर से होगी और यह 15 सितम्बर तक जारी रहेगा। इसमें 15 चुने हुए तेज गेंदबाजों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें राज्य के वर्तमान खिलाड़ी तथा कुछ नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल होंगे।

केसीए के अध्यक्ष टी. सी. मैथ्यू ने आईएएनएस को बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन आईडीबीआई- फेडरल बैंक पेस फाउंडेशन के साथ साझेदारी से किया जा रहा है।

मैथ्यू ने कहा, “थॉमसन सोमवार को कोच्चि में होंगे और मंगलवार को वह एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अगले माह वह वायनाड में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।”

पेस फाउंडेशन इसी प्रकार के एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन बेंगलुरु में कर रहा है। थॉमसन (66) इन दोनों में शामिल होंगे तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे।

आस्ट्रेलियाई गेंदबाज को इस कार्यक्रम में टीनू योहानन, रमेश पवार सहित कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी मदद देंगे।

थॉमसन ने आस्ट्रेलिया के लिए 1972 से 1985 के बीच 51 टेस्ट मैच खेले थे और 200 विकेट हासिल किए थे। गेंदबाज डेनिस लिली के साथ उनकी जोड़ी तेज गेंदबाजों की बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493