न्यूयार्क, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका मैडोना ने 1991 के वृत्तचित्र ‘मैडोना : ट्रथ ऑर डेयर’ की 25वीं सालगिरह पर इसकी स्क्रीनिंग के दौरान 400 प्रशंसकों को हैरान कर दिया।
बुधवार को यहां मार्डन आर्ट संग्रहालय में वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग के अवसर पर मैडोना मौजूद रहीं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने सूत्र के हवाले से बताया,”वह इस मशहूर वृत्तचित्र के निर्देशक और लंबे अर्से से अच्छे मित्र एलेक केशीशियन का समर्थन करने के लिए आई थीं।”
लाल परिधान में सजी मैडोना ने अचानक पहुंचकर अपने प्रशंसकों से बातचीत की।
‘मैडोना : ट्रथ ऑर डेयर’ मई 1991 में रिलीज हुई थी।
dharmpath.com dharmpath