बचपन में शर्मीली थीं जेसिका

लॉस एंजेलिस, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा बचपन में शर्मीली हुआ करती थीं।

लॉस एंजेलिस, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा बचपन में शर्मीली हुआ करती थीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ यूके’ के मुताबिक, जेसिका ने बताया कि बचपन में लड़कों से सामना होने पर वह घबरा जाती थीं और 18 साल की होने तक उनका कोई प्रेमी नहीं था।

पत्रिका ‘अल्योर’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया, “मैं बचपन में खुद को हमेशा तसल्ली दिया करती थी कि तुम खुद को जितना स्मार्ट समझती हूं, उससे कहीं अधिक हो। दरअसल, मुझे लगता था कि चूंकि मैं कॉलेज नहीं गई, इसलिए स्मार्ट नहीं हूं।”

जेसिका के अनुसार, उन्होंने हमेशा इसका ख्याल रखा कि लोग उन्हें पसंद करें। वह लड़कों के बारे में भी सोचती थीं, पर उनसे बहुत शर्माती थीं।

उन्होंने कहा, “मैंने कई बार सोचा कि यदि मैं किसी को पसंद करती हूं तो इसके लिए मुझमें थोड़ी हिम्मत होनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493