सोनाक्षी के काम के प्रति समर्पण को शत्रुघ्न ने सराहा

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को काम के प्रति समर्पण की वजह से अपनी बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर काफी गर्व है।

आगामी फिल्म ‘अकीरा’ में एक्शन अवतार में नजर आने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि जब वह इस प्रकार की एक्शन फिल्में करते थे, तब सोनाक्षी जितनी लगन उनमें नहीं थी।

शत्रुघ्न ने कहा, “सोनाक्षी ने ‘अकीरा’ को इतने समर्पण और ध्यानपूर्वक तरीके से किया है, जितना मैं अपने समय में नहीं करता था। वह मेहनती हैं।”

आगामी फिल्म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी का किरदार जोधपुर से मुंबई पढ़ने आई एक लड़की का है, जहां उसका झगड़ा कॉलेज के कुछ गुंडों से हो जाता है।

शत्रुघ्न ने कहा, “अब फिल्म की रिलीज और इस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। मैं खुश हूं कि ‘अकीरा’ में सोनाक्षी के प्रदर्शन की तारीफ हो रही है। यहां तक कि बॉलीवुड से मेरे दोस्त और साथी भी उसकी तारीफ कर रहे हैं।”

ए. आर. मुरुगादोस निर्देशित फिल्म दो सितम्बर को रिलीज होगी। इसमें अनुराग कश्यप और कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493