मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनय और नृत्य कौशल के लिए मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में गाते हुए नजर आए।
यह सब अयात शेख नामक प्रतियोगी की वजह से हुआ, जब ‘हीरोपंती’ के अभिनेता श्राफ मंच पर पहुंचे।
सेट से एक सूत्र ने कहा, “टाइगर अयात की प्रस्तुति से काफी प्रभावित थे। उन्होंने मंच पर आगे जाकर अयात के लिए ‘सब तेरा’ गाया। दर्शक टाइगर के नृत्य कौशल के बारे में पहले से जानते हैं, और यहां उन्हें उनका नया कौशल देखने को मिला।”
टाइगर, टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर अपनी नई फिल्म ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ के प्रचार के लिए पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath