तुर्की : पुलिस स्टेशन में बम विस्फोट, 11 मरे (लीड-2)

समाचार एजेंसी ‘दोगन’ के मुताबिक, कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के लड़ाकों ने इस हमले को स्थानीय समयानुसार सुबह 6.40 बजे (3.40 जीएमटी) पर अंजाम दिया। हमले में पुलिस स्टेशन की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री रेसेप अकदाग ने कहा कि इस हमले में 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

मुख्य विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के नेता केमल किलिकदारोग्लू ने घटना पर चिंता जताई जताई है।

घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। 12 एंबुलेंस, दो हेलीकॉप्टर और कई पुलिस बलों को हमले के बाद घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493