लिस्बन, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पोरटो ने घोषणा की है कि स्पेनिश मिडफील्डर ओलीवर टॉरेस के अपने यहां वापसी की घोषणा की है।
टॉरेस ने 2014-15 में पोरटो को अपनी सेवाएं दी थीं और अब वह एक बार फिर लोन पर आधारित करार के तहत क्लब को सेवाएं देने आ गए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 21 साल के टॉरेस ने डेढ़ साल के लिए पोरटो का रुख किया है।
पोरटो ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन पुर्तगाली मीडिया का कहना है कि वह टॉरेस को खरीद सकता है और उनके साथ हुए करार में इसका जिक्र है।
टॉरेस एटलेटिको में बड़े हुए हैं और 2014 में आधे सीजन के लिए विलारियल के लिए भी खेले थे।
dharmpath.com dharmpath